फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव खर्च का हिसाब न देने पर 19 प्रत्याशी अयोग्य घोषित

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बागेश्वर। पिछले निकाय चुनावों में मैदान में उतरे दो अध्यक्ष पद के दावेदारों समेत 19 प्रत्याशियों को चुनाव आयोग ने इस बार चुनाव लड़ने के लिए अयोग्य घोषित कर दिया है। इन पर निर्धारित समय पर चुनाव खर्च का ब्योरा आयोग को उपलब्ध नहीं कराने का आरोप है। आयोग के इस आदेश के साथ ही इनके चुनाव लड़ने पर भी प्रतिबंध लग गया है।

वर्ष 2013 के निकाय चुनाव में कपकोट नगर पंचायत की सीट अनुसूचित जाति की महिला के लिए आरक्षित थी। जबकि बागेश्वर सामान्य महिला के लिए आरक्षित थी। कपकोट नगर पंचायत चुनाव में अध्यक्ष पद के दो जबकि सदस्य पद के सात प्रत्याशियों ने निर्वाचन आयोग को चुनाव खर्च का लेखा जोखा नहीं दिया था। जबकि बागेश्वर नगर पालिका चुनाव में सभासद पद के 10 प्रत्याशियों ने चुनाव के खर्च का लेखा जोखा मुहैया नहीं कराया था। आयोग ने अब सभी 19 प्रत्याशियों को चुनाव के लड़ने के लिए अयोग्य घोषित कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आयोग ने इन्हें घोषित किया अयोग्य
कपकोट नगर पंचायत
कुंती देवी- कपकोट- अध्यक्ष पद पर लड़ी प्रत्याशी
हेमा तिरुवा- कपकोट- अध्यक्ष पद पर लड़ी प्रत्याशी
सदस्य पद पर लड़े प्रत्याशी
दीवान सिंह- मंडलखेत, दान सिंह गढ़िया- मंडलखेत, कमला देवी- कपकोट, सुशीला- भराड़ी, भावना- पालीडुंगरा,
नंदन सिंह- खीरगंगा, गोविंद सिंह- शिवालय
बागेश्वर नगर पालिका में सदस्य पद पर लडे़ प्रत्याशी
पंकज कुमार- बैणीमाधव वार्ड, पुष्कर साह- भीलेश्वर, धर्मेंद्र साह- बनखोला, गोपुली देवी- ठाकुरद्वारा, मोहनी देवी- ठाकुरद्वारा, पार्वती देवी- ठाकुरद्वारा, मदुली देवी- घटबगड़, पंकज जोशी- ज्वालादेवी, शेर सिंह- ज्वालादेवी, गंगा देवी- ज्वालादेवी
कोट .....................
पिछले निकाय चुनाव में आचार संहिता के उल्लंघन में 19 प्रत्याशियों को इस बार चुनाव लड़ने के लिए अपात्र घोषित किया है। इनके चुनाव लड़ने पर रोक रहेगी।
राकेश चंद्र तिवारी, रिटर्निंग अधिकारी, बागेश्वर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें