फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थकलाड़ ग्वल मंदिर में स्थापित

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बागेश्वर। चंपावत के गोरल मंदिर से लाई गई आस्था की ज्योति को थकलाड़ के ग्वल मंदिर में स्थापित कर दिया गया है। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच गांव में ग्वल मंदिर की स्थापना हुई।
विज्ञापन


ग्राम पंचायत खुनौली के थकलाड़ में भक्तों ने ग्वल देवता का मंदिर स्थापित किया है। मंदिर की स्थापना से पूर्व श्रद्धालु चंपावत के गोरल मंदिर से ज्योति लेकर आए। ज्योति लेकर वापस गांव पहुंचे श्रद्धालुओं का ग्रामीणों ने जोरदार स्वागत किया। इसके बाद वैदिक मंत्रोच्चार के बीच ग्वल देवता की स्थापना की गई। गांव के पौराणिक हरज्यू मंदिर के पास ही ग्वल मंदिर स्थापित किया गया है। बता दें कि चंपावत के गोरल मंदिर को ग्वल देवता का मूल मंदिर माना जाता है। बागेश्वर के आस्थावान ग्रामीणों ने मूल मंदिर से विधिवत ज्योति के साथ यहां मंदिर स्थापना कराई है। इस दौरान गिरीश कांडपाल, लीलाधर बचखेती, गणेश कांडपाल, सोनू कांडपाल, नवीन पंचोलिया, वंशीधर, मदन कांडपाल, भैरव दत्त, बीसी शर्मा आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें