बागेश्वर। संस्कृत अकादमी की ओर से हरिद्वार में हुई राज्य स्तरीय संस्कृत प्रतियोगिता में राउमावि पंत क्वैराली की टीम तीसरे स्थान पर रही। कनिष्ट वर्ग की इस टीम ने दहेज प्रथा पर आधारित नाटक पेश किया।
प्रतियोगिता के जिला समन्वयक दीप जोशी ने बताया कि दो वर्गों में हुई दर्जनभर प्रतियोगिताओं में जिले के विभिन्न विद्यालयों के प्रतिभागियों ने जिला सह समन्वयक डॉ. रमेश चंद्र कांडपाल के मार्गदर्शन में दूसरी बार राज्य स्तर पर स्थान बनाया। नाटक के मार्गदर्शक शिक्षक अंकू नेगी ने बताया अव्वल प्रतिभागियों को अकादमी की ओर से सात हजार रुपये का नकद पुरस्कार भेंट किया गया।
सफलता पर जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश ऐठानी, विधायक चंदन राम दास, ब्लॉक प्रमुख रेखा खेतवाल, सीईओ हरीश चंद्र सिंह रावत, डीईओ माध्यमिक डॉ. बृजेंद्र जोशी आदि ने खुशी जताई है।