फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुदूर तक पहुंचे डायट के कार्यक्रमों का लाभ

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। डीएम ने डायट के कार्यक्रमों, गतिविधियों का लाभ सुदूर तक पहुंचाने पर जोर दिया। इसके लिए परामर्श समिति को सुझाव भी दिए।
विज्ञापन


डीएम रंजना राजगुरु ने विकास भवन सभागर में जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) की प्रथम कार्यक्रम परामर्श समिति की बैठक ली। उन्होंने डायट के शैक्षणिक कार्यक्रमों, प्रशिक्षण गतिविधियों को अधिक प्रभावी बनाने के निर्देश दिए। प्रशिक्षणों, गतिविधियां का लाभ सुदूर तक पहुंचाने के लिए आवश्यक संशोधनों का सुझाव दिया। डीएम ने बालिकाओं के साथ सुदूर में कार्यरत शिक्षकों के लिए अभिप्रेरित, नवाचारी कार्यक्रमों को शामिल करने को कहा। उन्होंने डायट के पुस्तकालय विकास के निर्देश भी दिए।
विज्ञापन


नियोजन, प्रबंधन विभाग के प्रवक्ता कैलाश प्रकाश चंदोला ने डायट के कार्य दायित्व, संपादित कार्यक्रम, गतिविधियों का प्रस्तुतीकरण किया। प्राचार्य शैलेंद्र धपोला ने डायट के वार्षिक कार्य योजना बजट की रूपरेखा का अनुमोदन किया। वहां सीईओ हरीश चंद्र सिंह रावत, जिला शिक्षा अधिकारी मो. अंसारी, खंड शिक्षा अधिकारी कपकोट नरेश मौर्या, उप शिक्षा अधिकारी आरसी मौर्य, डॉ. राजीव जोशी, डॉ. कुंदन सिंह रावत, डीसीएम जोशी, डॉ. दया सागर, संजय गुरूरानी, भैरव दत्त पांडे, संदीप जोशी, हेम लोहुमी, अमित कुमार आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें