फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोस्टर में दिवाकर और क्विज में नीरज रहे प्रथम

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। उत्तराखंड राज्य विज्ञान, प्रौद्योगिकी परिषद यूकोस्ट और स्पैक्स की ओर से विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण और विज्ञान गणित के प्रति रुचि विकसित करने के उद्देश्य से गणित विज्ञान लोकप्रियकरण का आयोजन हुआ। इस दौरान हुई पोस्टर प्रतियोगिता में दिवाकर पांडे, हेम जोशी, प्रकाश बहादुर, क्विज में नीरज गुरुरानी, बलवंत परिहार, मनोज सिंह पहले तीन स्थानों पर रहे।
विज्ञापन


नगर के इंटर कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में प्रधानाचार्य प्रमोद कुमार तेवाड़ी ने कहा कि विज्ञान का सीधा अर्थ है किसी भी बात को सवाल उठाए बिना स्वीकार न करना। संचालन जिला विज्ञान समन्वयक दीप चंद्र जोशी ने किया। मुख्य अतिथि सर्व शिक्षा अभियान के वित्त एवं लेखा अधिकारी मोहन चंद्र पांडे ने अव्वल प्रतिभाओं को पुरस्कृत किया। वहां कैलाश जोशी, नीलम कार्की, दीप चंद्र जोशी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें