फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नन्हें हाथों ने बनाई सुंदर राखी

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। नगर और आस-पास के विभिन्न विद्यालयों में बच्चों के बीच हुई राखी प्रतियोगिता में बच्चों ने सुंदर-सुंदर राखिया बनाईं। हिमालयन सेंट्रल स्कूल में राखी बनाओ प्रतियोगिता के तहत बेकार समझी जाने वाली चीजों से आकर्षक राखियां निर्मित की गई। जूनियर वर्ग में यमुनोत्री सदन, गंगोत्री, भागीरथी, सीनियर में अलकनंदा, गंगोत्री, भागीरथी पहले तीन स्थान पर रहे। प्रधानाचार्या निर्मला उपाध्याय ने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताओं से बच्चों का रचनात्मक विकास होता है।
विज्ञापन


आशा, पूजा, कविता, पूजा उपाध्याय निर्णायक थे। वहां जूनियर इंचार्ज प्रभा लोहुमी, प्रबंधक राजेंद्र उपाध्याय आदि थे। गायत्री विद्या मंदिर में जूनियर वर्ग में पंकज ऐरी, ज्योति, रुचि, प्राइमरी वर्ग में जिज्ञासा, कुणाल, मयंक ने पहला, दूसरा, तीसरा स्थान प्राप्त किया। अर्चना बिष्ट, चंपा पांडे निर्णायक थे। वहां प्रधानाचार्य दुर्गा असवाल, जगदीश जोशी, विवेकानंद पांडे, हिमांशु असवाल, लता, हेमा, बीना आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें