फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आशाओं ने समस्याओं का समाधान न होने पर दी आंदोलन की चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। भरतीय मजदूर संगठन की जिला इकाई के बैनर तले आशा कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। बैठक में श्रम भुगतान वर्ष 2016 जबकि मानदेय मार्च महीने से नहीं मिलने पर नाराजगी जताई गई। बैठक में संगठन की लंबित समस्याओं का शीघ्र समाधान न होने पर आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी गई।
विज्ञापन


भावना धपोला की अध्यक्षता और गीता कांडपाल के संचालन में हुई बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष रश्मि तिवाड़ी ने सरकार पर उपेक्षा का आरोप मढ़ा। कहा कि जिस अनुपात में आशाओं से काम लिया जा रहा है उस अनुपात में उन्हें मानदेय मिल नहीं रहा है। जब तक उनका भुुगतान हो नहीं जाता वह इससे संबंधित बुकलेट जमा नहीं करेंगी।

भारतीय मजदूर संघ के क्षेत्र प्रमुुख जीएस बोरा ने कहा कि आशाओं के मामले में श्रम कानूूूनों का उल्लंघन हो रहा है। विरोध में सभी संगठनों के सहयोग से अगले महीने विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। वहां जिलाध्यक्ष बहादुर सिंह रावत, प्रदेश मंत्री लक्ष्मी पांडे, नीमा, भगवती, राधा, सरूली, दुर्गा, कमला, कविता, लक्ष्मी, दरबान बिष्ट, केशर सिंह चम्याल आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें