फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडीएम ने होटल व रेस्टोरेंटों में छापे मारे

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। होली पर्व को देखते हुए उपजिलाधिकारी ने नगर की दुकानों, होटलों और रेस्टोरेंटों में छापे मारे। इस दौरान रेस्टोरेंट स्वामियों और दुकानदारों को अवैध रूप से ग्राहकों को शराब न परोसने की सख्त हिदायत दी।
विज्ञापन


एसडीएम एसएस राणा ने बृहस्पतिवार को पुलिस के साथ नगर क्षेत्र में छापेमारी अभियान चलाया। शराब की बिक्री की आशंका को देखते हुए रेस्टोरेंट, होटल और चाय के खोमचों में तलाशी ली गई।

इधर होली पर्व पर हुड़दंग की संभावना को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद की है। पुलिस के जवान देर शाम तक गश्त पर रहे। कोतवाल टीआर वर्मा ने बताया कि होली के मद्देनजर गश्त बढ़ाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें