बागेश्वर। जिलाधिकारी रंजना राजगुरु की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट सभागार में अभियोजन कार्यों की मासिक समीक्षा हुई। बैठक में विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गई।
जिलाधिकारी ने अभियोजन और पुलिस विभाग को आपसी तालमेल के साथ कार्य कर न्यायालयों में सफल पैरवी करने के निर्देश दिए। उन्होंने मार्गदर्शक बिंदुओं के आधार पर साक्षियों की उपस्थिति की समीक्षा की और साक्षियों के पक्षद्रोही होने के कारणों की समीक्षा करते हुए दो साल से पुराने वादों में गवाहों के पते को दुरुस्त करने के बारे में चर्चा की।
उन्होंने समय से सम्मन तामील के भी निर्देश दिए। वहां पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार,ज्येष्ठ अभियोजन अधिकारी भूपेंद्र सिंह जंगपांगी, विशेष लोक अभियोजक खड़क सिंह कार्की, शासकीय अधिवक्ता आबिद हसन, अधिवक्ता मोहन राम आर्या, अधिवक्ता जीबी उपाध्याय, अधिवक्ता चंचल सिंह और अभियोजन कार्यालय के मोहम्मद मोइन उपस्थित थे।