बागेश्वर। जिला सेवायोजन कार्यालय में रोजगार मेले का आयोजन किया गया। इस मेले में जनपद के 30 बेरोजगार अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया। मेले में एनटीटीएफ के प्लेसमेंट अधिकारियों द्वारा लिखित व साक्षात्कार के आधार पर 14 अभ्यर्थियों का चयन किया गया।
इन अभ्यर्थियों को अशोका लेलैंड रुद्रपुर में आठ से 14 हजार रुपये प्रतिमाह का स्टाइफंड दिया जाएगा। मेले में जिला सेवायोजन अधिकारी आरके पंत, कंपनी के प्लेसमेंट अधिकारी संजीव पाल, कौशल आदि थे।