फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब कांडाधार के जंगल धधके

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। फायर सीजन शुरू होने से पहले ही जिले के अधिकांश जंगल आग की चपेट में आ चुके हैं। रविवार को कांडाधार के जंगल धूं-धूं कर जल उठे। लगातार आग लगने से वन्य संपदा को भारी नुकसान पहुंच रहा है।
विज्ञापन


रविवार को बागेश्वर से कांडा को जाने वाली सड़क किनारे स्थित कांडाधार के जंगलों में आग लग गई। चीड़ के जंगल में तेजी से आग फैल गई। इससे काफी देर तक जंगल सुलगता रहा। वन क्षेत्राधिकारी एनडी पांडे ने बताया कि कुछ लोग जानबूझकर वनों में आग लगा देते हैं। इससे वन्य संपदा और वन्य जीवों को भारी नुकसान होता है। उन्होंने कहा है कि वनों में आग लगाने वालों पर नजर रखी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें