फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिर पर पेड़ की टहनी गिरने से महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
गरुड़ (बागेश्वर)। सिर पर चीड़ के पेड़ की भारी भरकम टहनी गिरने से एक महिला की मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन


डंगोली पुलिस के अनुसार इन दिनों नौगांव से पैंया के लिए प्रस्तावित मोटर मार्ग के निर्माण के लिए पेड़ों का कटान हो रहा है। शनिवार शाम करीब पांच बजे जब मजदूरों ने चीड़ का पेड़ काटा तो वह दूसरे पेड़ पर जा गिरा। इससे पेड़ की विशाल टहनी टूटकर नौगांव निवासी 45 वर्षीय राधिका देवी पत्नी लछम राम के सिर पर जा गिरी। आसपास मौजूद लोग राधिका को लेकर सीएचसी बैजनाथ पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। रविवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। डंगोली चौकी प्रभारी भूपेंद्र पंचपाल ने बताया कि पेड़ों के कटान से पहले नौगांव में ग्रामीणों और विभाग की बैठक हुई थी। इसमें पेड़ों के कटान के दौरान किसी भी ग्रामीण को आसपास नहीं जाने की हिदायत दी गई थी। खबर लिखे जाने तक मामले में रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें