बागेश्वर। राजीव गांधी नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा रविवार को संपन्न हो गई। छठी कक्षा के लिए जिले के तीन केंद्रों में पंजीकृत 692 बच्चों में से 630 ने परीक्षा दी। 62 बच्चे अनुपस्थित रहे। राइंका बागेश्वर में 152 बच्चो परीक्षा में शामिल हुए, जबकि 36 बच्चे अनुपस्थित रहे।
राइंका गरुड़ में 193 ने परीक्षा दी, जबकि आठ अनुपस्थित रहे। राइंका कपकोट में 285 ने परीक्षा दी, जबकि 18 बच्चे परीक्षा देने नहीं पहुंचे। सीईओ हरीश सिंह रावत ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। परीक्षाएं संपन्न कराने में परीक्षा प्रभारी राजीव निगम, नंद किशोर, विशन राम आर्या ने सहयोग किया।