फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली आने-जाने वाली बसों का समय बदलो

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। कमस्यार घाटी के लोगों ने दिल्ली से क्षेत्र के अठपैसिया तक आने वाली रोडवेज की बसे के यहां पहुंचने के समय को अव्यवहारिक बताया है। उन्होंने कपकोट के विधायक से बस के समय में शीघ्र परिवर्तन करने की मांग की है।
विज्ञापन

विधायक बलवंत भौर्याल को दिए पत्र में कमस्यार घाटी के ग्रामीणों ने बताया कि दिल्ली से अठपैसिया के लिए राज्य सड़क परिवहन निगम की बस सुबह पांच बजे चलती है। यह बस जिला मुख्यालय आकर 12 बजे से पहले ही कमस्यार घाटी के लिए प्रस्थान कर देती है। वहीं अठपैसिया से सुबह 7:30 बजे बस दिल्ली के लिए रवाना होती है। बस के जल्दी आने-जाने से लोगों के सभी काम प्रभावित हो रहे हैं। उन्होंने विधायक से दिल्ली से बस के चलने का समय सुबह 7:30 बजे जबकि यहां से जाने वाली बस का समय सुबह 10 बजे करने की मांग की है।

मांग करने वालों में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आश्रित संगठन के कांडा तहसील के अध्यक्ष बहादुर सिंह डसीला, पूर्व सैनिक संगठन के अध्यक्ष कृपाल सिंह रावत, पूर्व जिपं सदस्य शंकर लाल, ग्राम प्रधान सतीश उप्रेती, राम लाल दास, लीला रावत, अनिल रौतेला, विमला मेहरा, पूर्व बीईओ भगवत सिंह रौतेला आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें