फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षकों की समस्याओं के समाधान के प्रयास किए जाएंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
श्बिागेश्वर। राजकीय शिक्षक संघ के नव निर्वाचित प्रांतीय महामंत्री डॉ. सोहन सिंह माजिला का बागेश्वर पहुंचने पर शिक्षकों ने स्वागत किया। उन्होंने कहा कि शिक्षकों की समस्याओं के समाधान के हरसंभव प्रयास किए जाएंगे।
विज्ञापन


मूल रूप से कांडा तहसील के पंचौड़ा गांव निवासी सोहन सिंह माजिला लगातार दूसरी बार प्रांतीय महामंत्री चुने गए हैं। उनका प्रकटेश्वर मंदिर परिसर में शिक्षकों ने फूल मालाओं से स्वागत किया। इस अवसर पर शिक्षकों ने उनके समक्ष विभिन्न समस्याएं रखीं।

उन्होंने प्रवक्ताओं की काउंसलिंग जल्दी करने, समायोजित शिक्षकों का चयन प्रोन्नत का लाभ देने, एलटी में 5400 और प्रवक्ता में 7600 पदों को भरने लिए दबाव बनाया। वहां पूर्व जिलामंत्री विजय गोस्वामी, नूर अहमद, ब्लॉक अध्यक्ष भैरव पांडे, मोहन साह, आलोक पांडे, डॉ. शैलेंद्र धपोला, भीम सिंह कोरंगा, गिरीश चंद्र आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें