फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छानी ल्वैसाल के ध्वस्त पैदल मार्ग की मरम्मत नहीं हुई

विज्ञापन
विज्ञापन
कौसानी (बागेश्वर)। कौसानी क्षेत्र का छानी ल्वैसाल गांव तमाम समस्याओं से जूझ रहा है। गांव में ग्रामीणों के चलने के लिए सुरक्षित रास्ते तक नहीं हैं। ध्वस्त रास्तों से आवाजाही करने में आए दिन लोग चोटिल हो रहे हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन पर अनदेखी का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


छानी ल्वैसाल गांव के मुख्य रास्ते पिछले साल बरसात में ध्वस्त हो गए थे। तब से इन रास्तों को सुधारा नहीं जा सका है। ग्रामीणों को आवाजाही में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इस मार्ग से आवाजाही करने में कई ग्रामीण और उनके मवेशी चोटिल हो चुके हैं।

ग्रामीणों का कहना है कि गांव से न तो सड़क तक जाने के लिए और न ही खेतों में जाने के लिए मार्ग हैं। मवेशियों को गोचर तक ले जाने के लिए मार्ग नहीं हैं। आरोप है कि जानकारी के बावजूद गांव के क्षतिग्रस्त मार्गों का सुधार नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने इसकी शिकायत डीएम से करते हुए शीघ्र सुधार करने की मांग की है। ग्रामीणों ने कहा है यदि मार्गों का सुधार नहीं किया गया तो उन्हें आंदोलन के लिए मजबूर होना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें