बागेश्वर। विवेकानंद विद्या मंदिर में आरएसएस का संभाग विभाग प्रशिक्षण रविवार को शुरू हुआ। इस प्रशिक्षण में बागेश्वर, अल्मोड़ा और रानीखेत संभाग के कार्यकर्ता भाग ले रहे हैं। प्रांत सह संगठन मंत्री सुभाष जोशी ने भारत मां की रक्षा को सबसे बड़ा धर्म बताते हुए मातृ भूमि की रक्षा के लिए सभी से एकजुट होने को कहा।
उन्होंने विहिप, बजरंग दल और दुर्गावाहिनी के कार्यकर्ताओं से विभाग प्रशिक्षण में ध्यान पूर्वक प्रतिभाग करने का आह्वान किया। इससे पूर्व आरएसएस सहित सभी संगठनों के कार्यकर्ताओं ने नगर में पथ संचलन किया। रैली को प्रांत सह संगठन मंत्री ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। वहां शेर सिंह मलड़ा, कैलाश गड़िया, पूरन रावत, जगदीश पाठक सहित विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल और दुर्गा वाहिनी के कार्यकर्ता थे। ब्यूरो