फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतियोगिता में भानुप्रताप को मिला पहला स्थान

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। कैवल्या एजुकेशन फाउंडेशन ने नाकुरी संस्कृति एवं कलामंच स्यांकोट के सहयोग से कौन बनेगा सिमगढ़ी जीनियस शिक्षा मेले का आयोजन किया। प्रतियोगिता में भानुप्रताप ने प्रथम, नीरज सिंह ने द्वितीय और पूजा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन


मेले का शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश ऐठानी ने किया। प्रोग्राम लीडर हसन रजा ने कहा कि सांस्कृतिक पर्व सामाजिक बदलाव की दिशा में महत्वपूर्ण स्थान रखते हैं। कार्यक्रम में अलग-अलग कक्षाओं के बच्चों के लिए दो स्टाल लगे थे। छठी से आठवीं कक्षा तक के बच्चों के लिए भाषा तथा गणित की कई गतिविधियां आयोजित कराई गई। कार्यक्रम में सिमगढ़ी क्षेत्र के सात से अधिक विद्यालयों के बच्चों ने प्रतिभाग किया। मुुख्य अतिथि ने सभी बच्चों को पुरस्कृत किया। कैवल्या एजुकेशन फाउंडेशन के अंकज कुमार, शौर्यदीप चक्रवर्ती और छात्र रोहित ने कार्यक्रम के सफल आयोजन में महत्वपूर्ण योगदान दिया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें