फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक की टक्कर से महिला घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। तहसील रोड में सड़क पार कर रही एक महिला दोपहिया वाहन की चपेट में आकर घायल हो गई। घटना के बाद बाइक सवार अपना वाहन छोड़कर मौके से भाग गया। महिला का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन


मजियाखेत निवासी कमला वर्मा शुक्रवार की शाम को तहसील रोड से घर को लौट रही थी। लोनिवि के समीप जब वह सड़क पार कर रही थी इसी दौरान एक तेज रफ्तार बाइक की चपेट में आने से सड़क पर गिर गई। जबकि बाइक भी सड़क पर पलट गई। इस घटना के बाद बाइक चालक मौके से भाग गया। सड़क पर पड़ी घायल महिला को आसपास मौजूद लोगों ने अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें