कपकोट (बागेश्वर)। राजकीय महाविद्यालय छात्रसंघ पदाधिकारियों ने प्रभारी प्राचार्य से मुलाकात कर उन्हें ज्ञापन सौंपा। उन्होंने महाविद्यालय के लिए मंजूर एमए की कक्षाएं जल्दी संचालित करने की मांग की।
प्रभारी प्राचार्य डॉ. केके पंत को दिए ज्ञापन में छात्रसंघ पदाधिकारियों ने कहा है कि महाविद्यालय में गत वर्ष एमए के विषय संचालित करने की मंजूरी मिली थी। इसके बाद चित्रकला, गृह विज्ञान, हिंदी और संस्कृत विषयों के संचालन के लिए पैनल भी हुआ था। लेकिन, कक्षाएं आज तक संचालित नहीं हो सकी हैं। उन्होंने छात्र-छात्राओं के हित को देखते हुए एमए की कक्षाएं शीघ्र संचालित कराने की मांग की। ज्ञापन देने वालों में छात्रसंघ अध्यक्ष पवन मेहरा, उपाध्यक्ष हरीश बिष्ट, हंशी ऐठानी, नीरज भट्ट, गणेश कुमार, हरीश गढ़िया, ममता बोरा आदि थे।