90 rupees given for making 12 anganbadi buildings
बागेश्वर। शासन ने कपकोट में 12 आंगनबाड़ी केंद्रों के भवन निर्माण के लिए 90 लाख रुपये स्वीकृत किए हैं।
विधायक बलवंत सिंह भौर्याल ने बताया कि ग्राम पंचायत भतरौड़ा, रावतसेरा, तुसरेड़ा, गांजली, दियाली, पुड़कुनी, भंतोला, मजगांव, बघर, बाजीधार, दोवाड़ और फरसाली में आंगनबाड़ी भवनों का निर्माण होगा।
निर्माण के लिए मनरेगा मद और बाल विकास विभाग की ओर से 7.5-7.5 लाख रुपये मंजूर किए गए हैं। भवनों का निर्माण होने से आंगनबाड़ी के संचालन में मदद मिलेगी। आंगनबाड़ी केंद्र व्यवस्थित ढंग से संचालित हो सकेंगे।