फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दस दिन से भाई-बहन लापता, पुलिस तलाश में जुटी

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। निकटवर्ती ग्राम नौगांव से भाई-बहन बीते दस दिनों से लापता हैं। परिजनों ने दोनों की गुमशुदगी की रिपोर्ट कोतवाली में दर्ज करा दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


कोतवाली पुलिस ने बताया कि नौगांव निवासी जगदीश राम का 15 वर्षीय पुत्र अभिषेक और 17 वर्षीय सपना 21 अप्रैल से लापता हो गए। पुलिस के मुताबिक दोनों घर से ननिहाल जाने की बात कहकर निकले थे लेकिन वहां नहीं पहुंचे।

जब परिजनों ने ननिहाल इनके बारे में पूछताछ की तब इनके नहीं पहुंचने का पता चला। काफी ढूंढखोज के बाद भी इनका कहीं पता नहीं चला। परिजनों ने दोनों के लापता होने की सूचना कोतवाली पुलिस को दे दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें