फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहीं बहाल हुई 108 एंबुलेंस सेवा, मरीज परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। 108 एंबुलेंस सेवा लगातार छह दिनों से बदहाल है। एंबुलेंस के नहीं चलने से मरीजों को भारी परेशानी हो रही है। उन्हें टैक्सियों से अस्पताल पहुंचाया जा रहा है।
विज्ञापन


जिले में 108 के कार्मियों का संचालक कंपनी के साथ नियुक्ति को लेकर विवाद चल रहा है। बीते एक सप्ताह से जिले की 108 सेवा एंबुलेंस के पहिए जाम होने से लोग परेशान हैं। मरीज, गर्भवती महिलाएं एंबुलेंस सेवा नहीं मिलने से परेशान हैं। कपकोट के राजाराम ने बताया कि बेटे संजय के पैर में चोट लग गई थी।

108 एंबुलेंस को फोन किया लेकिन वाहन नहीं आया। बाद में एक रिश्तेदार की गाड़ी से जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। कमोबेश यही हालत कांडा, गरुड़, बैजनाथ, काफलीगैर में भी है। इसके इतर स्वास्थ्य विभाग का दावा है कि 108 सेवा ठप होने पर विभागीय एंबुलेंस दौड़ाई जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें