कपकोट (बागेश्वर)। सड़क संघर्ष समिति लाहुर के बैनर तले मुनार-लाहुर-मिकिला खल्पट्टा सड़क के निर्माण की मांग को लेकर पंचायत घर में एक मार्च से प्रस्तावित आमरण अनशन स्थगित हो गया है।
समिति के अध्यक्ष हीरा सिह टाकुली ने बताया इन दिनों भारत-पाक के मध्य जबरदस्त तनाव चल रहा है। सभी का मकसद पाकिस्तान को सबक सिखाना है। ग्रामीण देश के साथ हैं। कहा कि जब तक स्थिति सामान्य नहीं हो जाती तब तक के लिए आंदोलन को स्थगित रखा गया है।