कपकोट (बागेेश्वर)। विधायक बलवंत भौर्याल ने विधानसभा क्षेत्र के 37 गांवों में 47.20 लाख रुपये विधायक निधि से मंजूर किए हैं।
इसमें जनमिलन केंद्र पपोली की चहारदीवारी के लिए 2.50 लाख, शिशु मंदिर कमेड़ीदेवी में खेल मैदान, सेरी के ज्वालमुखी मेें दीवार निर्माण, हनुमान मंदिर पचार चहारदीवारी, जाखनी में बहुउद्देशीय भवन निर्माण, कन्या इंका दोफाड़ छत निर्माण, देवलचौंरा में अजैन मंदिर के रेलिंग निर्माण, सुरकाली गांव शिवालय स्यूनीगांव में स्थल विकास दो-दो लाख रुपये दिए।
इसके अलावा सनगाड़ उधांण और देवतोली के मूल नारायण मंदिर में जन मिलन केंद्र निर्माण डेढ़-डेढ़ लाख रुपया, बालीघाट में शौचालय निर्माण 2.50 लाख, कमद में पुलिया से पछाई की ओर सीसी मार्ग के लिए एक लाख रुपया मंजूर किया है।