बागेश्वर। विद्युत पावर कॉरपोरेशन की ओर से विद्युत भंडार केंद्र का निर्माण शुरू हो गया है। जिले में ट्रांसफार्मर, पोल समेत अन्य सामग्री को रखने के लिए जगह नहीं थी। विभाग को सामग्री लेने के लिए भंडार केंद्र अल्मोड़ा जाना पड़ता था।
वहां आने जाने में विभाग को कई दिक्कतों के अलावा समय काफी खर्च होता था। ऊर्जा निगम के ईई भाष्कर पांडे ने बताया कि भंडार केंद्र के निर्माण से सामग्री का अभाव नहीं रहेगा। केंद्र का निर्माण कुछ ही समय के भीतर पूरा हो जाएगा।