बागेश्वर। टनकपुर-बागेश्वर रेल लाइन के निर्माण की मांग को लेकर यहां चल रहा क्रमिक अनशन मंगलवार को भी जारी रहा। वक्ताओं ने कहा कि रेल लाइन के निर्माण से ही जिले की कायाकल्प होगी। मांग शीघ्र पूरी न होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी।
तहसील परिसर पर मंगलवार को लक्ष्मण सिंह कनवाल और दिनेश लोहनी क्रमिक अनशन पर बैठे। कहा कि भाड़ा अधिक पड़ने से व्यापार पर विपरीत असर पड़ा है। क्षेत्र के उत्पाद सुदूरवर्ती क्षेत्रों में नहीं जा पा रहे हैं।
संघर्ष समिति की अध्यक्ष नीमा दफौटी की अध्यक्षता में आयोजित सभा का संचालन महासचिव खड़क राम आर्य ने किया। वहां गोविंद भंडारी, डुंगर सिंह नेगी, आलम सिंह मेहरा, डीआर आर्य, केवल ड्योड़ी, लक्ष्मण परिहार, दिनेश चंद्र लोहनी, भीम सिंह पपोला, पार्वती पांडे, हेमा जोशी, मालती पांडे, सरस्वती गैलाकोटी, लक्ष्मी धर्मशक्तू थे।