बागेश्वर। नगर में नुमाइशखेत ट्रांसफॉर्मर से जुड़ी लाइनों के केबिलीकरण, नई लाइन और पोल लगाने के काम के चलते बुधवार को आधे नगर में सुबह से लेकर शाम तक बिजली गुल रहेगी।
यूपीसीएल के ईई बीएन पांडे ने बताया कि नुमाईशखेत ट्रांसफॉर्मर से संबद्ध क्षेत्रों में बुधवार सुबह आठ बजे से शाम छह बजे तक आपूर्ति बाधित रहेगी। नगर के बागनाथ गली, नुमाईशखेत, दुग बाजार, नगर पालिका, चौरासी, कांडा रोड के आंशिक भाग में आपूर्ति प्रभावित रहेगी।