फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंट्रीवाइड में पहला ऑन लाइन परीक्षा और प्रशिक्षण केंद्र स्थापित

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बागेश्वर। कंट्रीवाइड पब्लिक स्कूल में पहला ऑन लाइन परीक्षा और प्रशिक्षण केंद्र स्थापित होने जा रहा है। इसके लिए स्कूल ने तैयारियां शुुरू कर दी हैं। सरकार की नई नीति के अनुसार सभी ऑन लाइन प्रतियोगितात्मक परीक्षा नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा ही आयोजित की जानी है।
विज्ञापन

जिले के एनटीई समन्वयक मनोज धपोला ने बताया कि एनटीई ने आइआइटी, मेडिकल, प्रबंधन, इंजीनियरिंग और फार्मेसी आदि की परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी। इसमें पहाड़ के युवाओं को तैयारियां और गुर सिखाने के लिए बागेश्वर में कंट्रीवाइड पब्लिक स्कूल में हर शनिवार और रविवार को मुफ्त प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित की जाएगी। इस केंद्र में इंटर या प्रतियोगितात्मक परीक्षा की तैयारी कर रहा युवा प्रतिभाग कर सकता है। परीक्षा केंद्र में 30 कंप्यूटर, दो एमबीपीएस नेट सेवा और अन्य तैयारियां पूर्ण कर ली हैं। कंट्रीवाइड वेल्फेयर सोसायटी के वाइस चेयरमैन जगदीश पांडे ने कहा कि पहाड़ के युवाओं को प्रतियोगात्मक परीक्षा के लिए अन्य क्षेत्रों में जाने की आवश्यकता नहीं है। वहां प्रधानाचार्य डॉ. आशा तिवारी, प्रबंधक एनबी भट्ट, शंकर पांडे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें