फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेनानियों, शहीदों के आश्रितों और वीर सैनिकों को किया सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कपकोट/ गरुड़ (बागेश्वर)। भाजपा कार्यकर्ताओं ने सर्जिकल स्ट्राइक पर्व धूूमधाम से मनाया। इस मौके पर सर्जिकल स्ट्राइक में पराक्रम दिखाने वाले सेना के जवानों को नमन किया गया।

लोनिवि के डांक बगला परिसर में आयोजित कार्यक्रम में विधायक बलवंत भौर्याल ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी लछम गिरी के पुत्र बिशन गिरी, प्रेम सिंह के पुत्र बलवंत सिंह, कारगिल शहीद केदार सिंह की वीरांगना चंचा देवी, भूपाल कोरंगा की पत्नी मोतिमा देवी, हंशा ड्याराकोटी, नारायण दानू और सेना मैडल प्राप्त कै. गोपाल गिरी को सम्मानित किया। संचालन मंडल महामंत्री प्रकाश जोशी ने संचालन किया। जिलाध्यक्ष शेर सिंह गढ़िया, जिला महामंत्री सुरेश कांडपाल, ब्लाक प्रमुख मनोहर राम, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष विक्रम शाही, गणेश सुरकाली, गिरीश जोशी, तारा कपकोटी, मुन्ना कपकोटी, दीपक ऐठानी, लक्ष्मण ऐठानी, गंगा कोरंगा, राजेंद्र कपकोटी थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


गरुड़ में सर्जिकल स्ट्राइक की सालगिरह पर तहसील सभागार में आयोजित कार्यक्रम में विधायक चंदन राम दास ने कै. नारायण पंत, कै. शिव सिंह परिहार, रमेश चंद्र, महिपाल सिंह, आनंद बल्लभ पांडे, प्रीतम सिंह परिहार, हरीश नेगी, गोपाल सिंह, जीसी गुरंग, बचे सिंह बोरा को सम्मानित किया। इस मौके पर विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत सदस्य शिव सिंह बिष्ट, नारायण पंत, हरीश नेगी, रमेश जोशी, जीसी गुरंग, कार्यक्रम के संयोजक इंद्र सिंह फर्स्वाण पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष इंद्र सिंह बिष्ट आदि ने विचार रखे। समारोह के बाद विधायक दास आर्थिक रुप से कमजोर लोगों को सीएम विवेकाधीन कोष के चेक वितरित किए। उधर डंगोली में भी पूर्व सैनिकों को समिति ने सम्मानित किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें