कपकोट (बागेश्वर)। विद्या भारती द्वारा संचालित संकुल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता संपन्न हो गई है। केदारेश्वर मैदान में चल रही इस प्रतियोगिता के अंतर्गत हुई सीनियर वर्ग की 1500 सौ मीटर की दौड़ में नरेंद्र गढ़िया प्रथम, गौरव सिंह द्वितीय और पवन ऐठानी तृतीय रहे।
सब जूनियर के गोला क्षेपण में राहुल दानू प्रथम, अभिषेक सिंह द्वितीय और हेमंत गढ़िया तृतीय रहे। इस मौके पर बताया कि अव्वल खिलाड़ी 20 से 23 सितंबर तक सरस्वती शिशु मंदिर नानकमत्ता में आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। समापन में अतिथियों ने अव्वल रहे खिलाड़ियों को पुरस्कार व प्रमाण पत्र भेंट किए गए। प्रतियोगिता के संयोजक विइंका हिचौड़ी के प्रधानाचार्य कृष्णवर्द्धन जोशी ने सभी का आभार जताया। संचालन ललित लोहनी ने किया। इस मौके पर संकुल प्रमुख तारा सिंह रावत, चंद्रशेखर पांडे, सुरेंद्र पपोला, कैलाश गढ़िया, रणजीत मेहता, राजेंद्र पंत, विनोद पांडे आदि मौजूद थे।