बागेश्वर। टनकपुर-बागेश्वर रेल लाइन के निर्माण की मांग को लेकर आंदोलनकारियों का यहां चल रहा क्रमिक अनशन बुधवार को जारी रहा। सभा में वक्ताओं ने रेल लाइन के लिए अंतिम सांस तक संघर्ष तक जारी रखने का संकल्प दोहराया। तहसील परिसर में बुधवार को भूपेंद्र कुमार और हीरा बल्लभ पांडे क्रमिक अनशन पर बैठे।
संघर्ष समिति की अध्यक्ष नीमा दफौटी की अध्यक्षता और महासचिव खड़क राम के संचालन में हुई सभा में वक्ताओं ने कहा जिले के विकास के लिए रेल लाइन अहम है। उन्होंने केंद्र सरकार से रेल लाइन का निर्माण शीघ्र शुरू करने की मांग की। इस मौके पर गोविंद भंडारी, डुंगर नेगी, केवल ड्योड़ी, लक्ष्मण परिहार, आनंद बल्लभ तिवारी, डीआर आर्य, पार्वती देवी, सरस्वती गैलाकोटी, सुरेंद्र पिल्खवाल, मालती, हेमा पंत, बंशीधर जोशी, हरीश बल्सूनी, मदन बिष्ट, केवलानंद बल्सूनी, रतन परिहार, बिहारी लाल, गुंसाई सिंह कनवाल, दिनेश लोहनी आदि मौजूद थे।