कपकोट (बागेश्वर)। सांसद आदर्श गांव सूपी को जोड़ने वाली सड़क पिछले कई दिनों से बंद पड़ी है। सड़क के बंद होने से ग्रामीणों को कई परेशानियां हो रही हैं। गुस्साए ग्रामीणों ने ब्लॉक प्रमुुख मनोहर राम के नेतृत्व में पीएमजीएसवाई के सहायक अभियंता को ज्ञापन सौंप सड़क खोलने के लिए प्रभावी कदम उठाने को कहा।
प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के सहायक अभियंता मनोज भट्ट को दिए ज्ञापन में ग्रामीणों ने कहा है कि सूपी सड़क के बंद होने से गांव में जरूरी सामान नहीं पहुंच पा रहा है। रोगियों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाने में कई परेशानियां झेलनी पड़ रही हैं। ब्लॉक प्रमुख ने सहायक अभियंता से सड़क खोलने में कोई कोताही नहीं बरतने को कहा। वहां होशियार सिंह, महेश सिंह और राजू कर्म्याल आदि थे।