बागेश्वर। राष्ट्रीय दृष्टि विहीनता नियंत्रण पखवाड़ा के तहत सरस्वती शिशु मंदिर हाईस्कूल बागेश्वर के छात्र-छात्राओं ने नगर में जागरूकता रैली निकालते हुए नेत्रदान को बढ़ावा देने की अपील की। कहा कि नेत्रदान से दूसरों की अंधेरी जिंदगी को रोशन किया जा सकता है।
रैली को प्रधानाचार्य रणजीत सिंह भंडारी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने कहा कि कोई भी व्यक्ति किसी भी उम्र में नेत्रदान कर सकता है। निधन के बाद व्यक्ति की आंखों को जरूरतमंद को प्रत्यारोपित किया जा सकता है। जागरूकता रैली के दौरान बच्चों ने नेत्रदान जीवनदान, नेत्रदान पुण्य महान आदि नारे लगाए।
वहां प्रवक्ता दीप जोशी, विद्यालय के व्यवस्थापक विजय वर्मा, अध्यक्ष भुवन चंद्र पांडे, ताराशंकर पाठक, नीरज पंत, सतीश जोशी, हरीश धामी, कविता, किशन जोशी, धीरेंद्र पाठक, गोपाल कोठारी, गिरीश जोशी, रघुवर सिंह आदि थे।