फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैड़ातलड़ा गांव में सूअरों ने खोदे सब्जियों के खेत

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। कांडा तहसील के सूदूरवर्ती बैड़ातलड़ा गांव में जंगली सूअरों ने आतंक मचा रखा है। सूअरों ने खेतों में बोई सब्जियां खोद दी हैं। काश्तकारों ने वन विभाग से सूअरों को खदेड़ने की मांग की है।
विज्ञापन


सूअरों ने काश्तकारों के खेतों में गडेरी, पिनालु, मक्के, मूली, शिमला मिर्च, बेगन और गोबी की फसल खोद दी है। ग्रामीणों ने बताया कि सूअरों के भय से गांव में दहशत है। बच्चे स्कूल जाने में डर रहे हैं। सूअरों को भगाने पर वह काटने को आ रहे हैं। वन विभाग से सूअरों को भगाने के लिए कई बार मांग कर दी है लेकिन आज तक कोई सुनवाई नहीं हो सकी है। उन्होंने डीएम से इस मामले में वन विभाग को निर्देशित करने की मांग की है। वहां गीता देवी, देवकी, कमला, राधा, प्रेम सिंह, केशर सिंह आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें