फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आपदा से महिला की मौत, पांच और मकान क्षतिग्रस्त, तीन सड़कें बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर/गरुड़/कपकोट। आपदा की मार के चलते जिले में पांच और मकान क्षतिग्रस्त हो गए। एक पंचायत भवन और गोशाला भी ढह गई। उफनाए गधेरे में बहने से एक महिला की मौत हो गई। जिले में तीन सड़कें बंद रही। जबकि पांच सड़कों पर मलबा आने से घंटों यातायात बाधित रहा।
विज्ञापन


कपकोट थाना पुलिस के अनुसार सुमगढ़ निवासी मोहिनी देवी (40) पत्नी चंद्रशेखर जोशी सोमवार को मवेशियों के लिए चारा लेने गई थी। घर लौटते वक्त महिला का पैर फिसला और वह उफनाए दुर्गा गधेरे में जा गिरी। महिला के देर तक घर न लौटने पर तलाश शुरू हुई। खोजबीन के दौरान गधेरे से शव बरामद हुआ। मंगलवार सुबह पुलिस ने पंचनामा भर शव पीएम के लिए भेज दिया।

इधर, जिला कंट्रोल रूम के अनुसार, काफलीगैर तहसील के भटकोला गांव में कलावती देवी जबकि उडेरखानी गांव में गोविंदी देवी का आवासीय मकान क्षतिग्रस्त हो गया। बागेश्वर के सानिउडियार गांव में नारायण दत्त की गोशाला ढह गई। भदौरा गांव में प्रेमा धपोला का आवासीय मकान आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गया। अमतौड़ा गांव के पंचायत भवन की छत और भवन का एक हिस्सा ढह गया।
विज्ञापन


उधर, गरुड़ के पडियारखेत गांव निवासी पूरन सिंह का मकान आंशिक क्षतिग्रस्त हुआ। पटवारी तारा ने मौके पर जाकर क्षति का जायजा लिया। नौगांव के कोलतुलारी गांव में पिरुली देवी के मकान की छत और दीवार गिर गई। राशन, बर्तन, कपड़े आदि घरेलू सामान मलबे में दब गया। तल्ली नौकुरी में जगदीश प्रसाद का आवासीय मकान बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। कानूनगो त्रिभुवन बोरा पटवारी राम सिंह परिहार ने मौके पर जाकर क्षति का मूल्यांकन किया।

दूसरी ओर मंगलवार को भी कई मोटर मार्ग बंद रहे। मार्ग बंद होने से 10 हजार की आबादी प्रभावित रही। इसके अलावा सिमगढ़ी, बालीघाट-दोफाड़, डंगोली-सैलानी, विजयपुर-ढप्टी, पोथिंग-उछात-भटौड़ा मोटर मार्ग मलबा आने से बाधित हो गए। सड़कों पर घंटों तक वाहनों की कतार लगी रही। सड़क पर सैकड़ों यात्री फंसे रहे। कार्यदायी संस्थाओं ने मलबा हटाकर यातायात सुचारु किया। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी शिखा सुयाल ने बताया कि बंद मोटर मार्गों को खोलने का काम चल रहा है।

जिले में बंद मोटर मार्ग
कपकोट-पिंडारी
हरसिला-पुड़कुनी
भयू-गडेरा

बहुली आंगनबाड़ी में आया मलबा, शिफ्ट
बारिश से तहसील की बहुली आंगनबाड़ी भवन के पीछे मलबा आ गया। सूचना पर राजस्व कर्मियों ने मौका मुआयना किया। खतरे की आंशका को देखते हुए आंगनबाड़ी को प्राथमिक विद्यालय में शिफ्ट कर दिया गया है। ब्यूरो

बारिश से नदियां उफान पर, अलर्ट
बारिश से जिले भर में नदियां, गाड़-गधेरे उफान पर रहे। उफनाई सरयू खतरे के निशान से लगभग चार मीटर नीचे बही। मंगलवार सुबह आठ बजे तक पिछले 24 घंटों के दौरान बागेश्वर में 17.50, कपकोट में पांच जबकि गरुड़ में 20 एमएम बारिश दर्ज की गई। तीनों विकास खंडों में दिनभर रुक-रुककर बारिश होती रही। बढ़े जलस्तर को देखते हुए प्रशासन ने तटों से दूरी का अलर्ट जारी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें