बागेश्वर। 81 यूके बटालियन एनसीसी में 25 युवाओं की भर्ती हुई है। दो साल के कठिन प्रशिक्षण के बाद से युवा दूसरी रक्षा पंक्ति में शामिल हो जाएंगे। नई भर्ती के युवाओं का प्रशिक्षण शिविर जल्द आयोजित होगा।
दोफाड़ स्थित कृषि इंटर कॉलेज में एनसीसी बटालियन के कमान अधिकारी सिद्धार्थ चौधरी के निर्देशन में सीनियर डिविजन की भर्ती रैली का आयोजन किया गया। शारीरिक, मानसिक परीक्षा के बाद अभ्यर्थियों का मेडिकल हुआ। मेडिकल के बाद 25 युवाओं का चयन किया गया। कमान अधिकारी ने बताया कि चयनित युवाओं को दो साल का व्यवहारिक प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके बाद कैडेट दूसरी रक्षा पंक्ति में शामिल होंगे। इस दौरान प्रधानाचार्य हरीश सिंह कार्की, विद्यालय के एनसीसी अधिकारी प्रकाश कालाकोटी, नायब सूबेदार बलजीत सिंह, नायक रेशम थापा आदि थे।