बागेश्वर। गाड़ गांव पंचायत में चीड़ का पेड़ कलावती देवी पत्नी किशन राम के आवासीय भवन के लिए खतरा बना है। कई बार पेड़ काटने की फरियाद के बाद भी कोई कार्यवाही नहीं हुई।
नाराज कलावती देवी ने इसके खिलाफ अनशन की चेतावनी दी है। सोमवार को कलावती ने डीएम को पत्र देकर बताया कि उक्त चीड़ का पेड़ उनके भवन के लिए खतरा बना है। पेड़ की टहनियां टूटकर भवन की छत पर गिर रही हैं। काफी पुराना यह पेड़ कभी भी भवन पर गिर सकता है। उन्होंने एक सप्ताह के भीतर पेड़ न काटने पर अनशन पर बैठने की चेतावनी दी है। वहीं, बसपा ने भी इस मामले में प्रशासन को आंदोलन की चेतावनी दी है। ब्यूरो