फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शामा और धूर के टावरों से नियमित नहीं आ रहे सिंगनल

विज्ञापन
विज्ञापन
कपकोट (बागेश्वर)। विचल्ला दानपुर के शामा, पिंडर घाटी के धूर स्थित मोबाइल फोन टावरों से नियमित सिग्नल नहीं आ रहे हैं। आपदा प्रभावित इन दोनों क्षेत्रों की संचार सेवा ठीक से काम नहीं करने से लोगों को कई परेशानियां झेलनी पड़ रही हैं।
विज्ञापन


फोन करने के लिए लोगों को धार-गाड़ नापने पड़ रहे हैं। संवेदनशील इलाकों की लचर संचार सेवा आपदा के समय भारी पड़ सकती है। ग्रामीणों ने बीएसएनएल के अभियंताओं से संचार सेवा शीघ्र दुरुस्त करने को कहा है।

विचल्ला दानपुर और मल्ला दानपुर पिंडर घाटी के उच्च हिमालयी क्षेत्र के अंतरगत आते हैं। इन क्षेत्रों की संचार सुविधा के लिए शामा और धूर में मोबाइल फोन टावर खड़े हैं। टावरों से गत 15 दिन से नियमित सिगनल नहीं आ रहे हैं। सिगनल के लिए लोगों को एक किमी की खड़ी चढ़ाई तक नापनी पड़ रही है।
विज्ञापन


मालूम हो कि यह दोनों क्षेत्र के आपदा की दृष्टि से बेहद संवेदनशील हैं। इस लिहाज से यहां संचार सेवा दुरुस्त होना जरूरी है। लोगों ने यहां बेहतर संचार सुविधा की मांग की है। मांग करने वालों में प्रधान किशन सिंह दानू कुंवारी, जमन सिंह दानू किलपारा, पूर्व कनिष्ट ब्लॉक उप प्रमुख हुकुम सिंह दानू, पूर्व बीडीसी सदस्य नरेंद्र कोरंगा, सामाजिक कार्यकर्ता केदार कोरंगा आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें