फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार का पुतला जलाया

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। रसोई गैस के दामों में हुई भारी बढ़ोत्तरी से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में रोष है। गुस्साए कार्यकर्ताओं ने बुधवार को जोरदार नारेबाजी के साथ केंद्र सरकार के पुतले को आग के हवाले किया। वक्ताओं ने दाम जल्द न घटने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन


महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष गीता रावल की अगुवाई में एसबीआई तिराहे पर जमा हुए कांग्रेसियाें ने कहा कि बढ़ती महंगाई कम करने का आश्वासन देकर सत्ता पाने वाली मोदी सरकार में महंगाई कम होने के बजाए हर दिन बढ़ रही है। सरकार को हर मोर्चे पर फेल बताते हुए चेताया कि दामों में जल्द कमी न होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी किया जाएगा। पुतला जलाने वालों में पूर्व विधायक ललित फस्वार्ण, पूर्व दर्जाधारी राजेंद्र टंगड़िया, जिपं सदस्य नंदी भंडारी, बालकृष्ण, विनोद पाठक, धीरज कोरंगा, दीपक खेतवाल, पुष्पा, सरस्वती, ग्राम प्रधान कमला जोशी, लक्ष्मी धर्मशक्तू, प्रेमा उपाध्याय, ज्योति उपाध्याय, भगवत रावल, ईश्वर पांडे आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें