फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांगों को लेकर चालकों का काला फीता बांधकर विरोध प्रदर्शन शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। मांगे पूरी नहीं होने से गुस्साए राजकीय वाहन चालकों ने संघ की जिला इकाई के बैनर तले बुधवार से बांहों में काला फीता बांधकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया है। गुस्साए चालकों ने मांगें शीघ्र पूरी न होने पर आंदोलन और तेज करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन


विकास भवन के प्रांगण में जमा हुए चालकों ने अपनी मांगों के समर्थन जमकर नारेेबाजी की। कहा कि 24वें ग्रेड पे लागूू करने, चालकों की भर्ती शुरू करने, उपनल से तैनात चालकों को नियमित करने और सरकारी महकमों में सरकारी वाहन उपलब्ध कराने की मांग लंबित चल रही है। आज तक कोई सुनवाई नहीं हो सकी है। उन्होंने कहा कि 11 जून तक काला फीता बांधकर काम किया जाएगा। फिर भी मांगे नहीं मानी गई तो आंदोलन तेज कर दिया जाएगा। वहां नंदन सिंह दोसाद, महेश तिवारी, गोपाल सिंह, राजेंद्र बिष्ट, केदार बिष्ट आदि थे।

ड्यूटी की मांग को लेकर पीआरडी जवानों का धरना शुरू
बागेश्वर। नियमित ड्यूटी नहीं मिलने से गुस्साए पीआरडी जवानों ने बुधवार से बेमियादी धरना, प्रदर्शन शुरू कर दिया है। वक्ताओं ने जिला प्रशासन से नियमित ड्यूटी देने के लिए प्रभावी कदम उठाने की मांग की। जल्द मांग पूरी न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन

बुधवार को पीआरडी जवान संगठन के बैनर तले नारेबाजी करते हुए युवा कल्याण विभाग के कार्यालय के प्रांगण पहुंचे। उन्होंने बेमियादी सांकेतिक धरना दिया। कहा कि नियमित ड्यूटी नहीं मिलने से उनके परिवार के सामने रोजगार का संकट खड़ा हो गया है। नियमित ड्यूटी के लिए अब तक कई बार मांग कर दी है लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। जिला युवा कल्याण अधिकारी को ज्ञापन भी सौंपा। संगठन के जिलाध्यक्ष राजेंद्र भोटिया के नेतृत्व में खुशहाल राम, कैलाश मर्तोलिया, प्रेम कुमार, कैलाश मर्तोलिया, नरेंद्र राम आदि थे।


जीडीएस कमेटी की सिफारिशें लागू करवाकर ही मानेंगे
बागेश्वर। ग्रामीण डाक सेवकों की यहां चली आ रही बेमियादी हड़ताल बुधवार को भी जारी रही। हड़ताल से ग्रामीण क्षेत्रों की डाक सेवा बुरी तरह चरमरा गई है। सभा में वक्ताओं ने जीडीएस कमेटी की सिफारिशें लागू हुए बगैर किसी भी हालत पर काम से वापस नहीं लौटने का अपना संकल्प दोहराया।
प्रधान डाकघर के प्रांगण में संघ के जिलाध्यक्ष जय गिरी गोस्वामी की अध्यक्षता में हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि केंद्र सरकार जीडीएस कमेटी की सिफारिशें मानने के लिए कतई गंभीर नहीं है। वक्ताओं ने सिफारिशें शीघ्र लागू न होने पर केंद्र सरकार को अगले साल होने वाले चुनाव में सबक सिखाने की चेतावनी दी। संगठन के जिलाध्यक्ष जय गिरी गोस्वामी की अध्यक्षता में रघुवीर सिंह, माधवानंद जोशी, सुंदर सिंह, बाली राम, शंकर सिंह, विनोद तिवारी, चंद्र राम, शेर सिंह, बलवंत सिंह, केदार सिंह, जगदीश सिंह, गिरीश सिंह थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें