फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएलएड प्रशिक्षुओं ने दी प्रशिक्षण का बहिष्कार करने की चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। प्रारंभिक शिक्षक संवर्ग नियमावली में संशोधन की कार्रवाई से जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थानों में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे डीएलएड प्रशिक्षुओं की चिंता बढ़ती जा रही है। डीएलएड प्रशिक्षुओं ने संशोधन होने पर उन्हें प्राथमिकता देने की मांग की है। प्रशिक्षुओं का कहना है कि यदि नियमावली में यह प्रावधान नहीं रखा गया तो प्रदेश भर के डायट में प्रशिक्षण का बहिष्कार करने को बाध्य होंगे।
विज्ञापन

शनिवार को मुख्य शिक्षा अधिकारी को सौंपे ज्ञापन में डीएलएड प्रशिक्षुओं ने कहा कि वर्तमान में चयन के बाद प्रदेश के जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थानों में 650 छात्र-छात्रा डीएलएड का प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। नियमावली में संशोधन के बाद बाहरी राज्यों से डीएलएड करने वाले राज्य के युवाओं को भी नौकरी में वरीयता दी जानी है। ऐसे में उनका भविष्य अधर में लटक जाएगा। सभी प्रशिक्षुओं ने डायट से प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले प्रशिक्षुओं को प्रशिक्षण के बाद नियुक्ति में प्राथमिकता देने की मांग उठाई। ज्ञापन सौंपने वालों में सभी प्रशिक्षु शामिल थे। कहा कि यदि उनकी मांगों को अनसुना किया गया तो प्रशिक्षण का बहिष्कार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें