फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोबाइल वैन से शिविरों और लोक अदालतों का आयोजन दो से

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। राज्य और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से तहसील स्तर पर मोबाइल वैन के जरिए विधिक साक्षरता शिविरों और लोक अदालतों का आयोजन हो रहा है।
विज्ञापन


प्राधिकरण के जिला सचिव लक्ष्मण सिंह ने बताया कि दो मई को बागेश्वर तहसील के बिलौना, अमसरकोट और डोबा, तीन को कपकोट तहसील के हरसीला, असों और भराड़ी, चार को दुग नाकुरी तहसील के बनलेख के अंतर्गत चौंरा, दोफाड़, बनलेख, रीमा, पांच को कांडा तहसील के धपोलासेरा और कांडे कन्याल, छह को गरुड़ तहसील के बैजनाथ और कौसानी, सात को बागेश्वर तहसील सभागार और आठ मई को काफलीगैर के पंथगांव, कठपुड़ियाछीना और काफलीगैर में मोबाइल वैन के माध्यम से शिविरों और लोक अदालतों का आयोजन किया जा रहा है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्राधिकरण के जरिए ऐसे लंबित दीवानी एवं शमनीय प्रकृति के फौजदारी वादों का चयन किया जाएगा जो किसी तहसील से संबंधित हो और उनको आपसी सुलह समझौते के आधार पर निस्तारित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें