बागेश्वर। पल्ला कमस्यार के खिड़वाकोट के जंगल दो दिन से आग से धधक रहे हैं। आग से वन संपदा जलकर खाक हो गई है। आग बुझाने के अभी तक कोई प्रयास नहीं होने के कारण वह फैलते जा रही है। बड़े हिस्से में फैली आग से अनेक पेड़ पौधे झुलस गए हैं।
आग से कई दुर्लभ जड़ीबूटियां जलकर नष्ट हो गई हैं। ग्रामीणों ने वन विभाग से आग पर शीघ्र काबू पाने के लिए प्रभावी कार्रवाई करने को कहा है। ब्यूरो