फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंगारंग कार्यक्रमों ने लोगों का मोहा मन

विज्ञापन
विज्ञापन
कपकोट (बागेश्वर)। राजकीय महाविद्यालय के एनएसएस के शिविरार्थियों का इंटर कॉलेज असों में चल रहा सात दिवसीय प्रशिक्षण बुधवार को भी जारी रहा। शिविरार्थियों ने विद्यालय परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया। शिविर में पहुंचकर जिपं अध्यक्ष हरीश ऐठानी ने शिविरार्थियों से बेहतरीन नागरिक बनकर आदर्श राष्ट्र के निर्माण में जुटने को कहा। शिविरार्थियों ने रंगारंग कार्यक्रम पेशकर सभी का मन मोह लिया।
विज्ञापन


इंटर कॉलेज असों में जिपं अध्यक्ष ऐठानी ने कहा कि अच्छे राष्ट्र के निर्माण में एनएसएस का बड़ा योगदान है। उन्होंने शिविरार्थियों से शिविर में प्राप्त अनुभवों को अच्छे समाज के निर्माण में लगाने को कहा। इससे पहले हिमालय ईको एडवेंचर के डायरेक्टर संजय परिहार ने माउंटेनियरिंग, साहसिक एडवेंचर और पर्यटन विकास के बारे में विस्तार से बताया। शिविरार्थियों ने विद्यालय परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया। कूड़े को जमाकर उसे आग के हवाले किया। उन्होंने क्यारियों की गुड़ाई और निराई की। संचालन कार्यक्रम अधिकारी ममता सुयाल ने किया। वहां प्राचार्य डॉ. केके पंत और डॉ. मुन्ना जोशी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें