फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छोड़कर चला गया शादीशुदा प्रेमी तो प्रेमिका ने प्रेमी के घर में किया ऐसा काम

Wed, 15 Nov 2017 01:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गरुड़ (बागेश्वर)
विज्ञापन
विज्ञापन
पचना में एक शादीशुदा प्रेमी अपनी प्रेमिका को कमरे में छोड़कर चला गया, लेकिन उसे अंदाजा भी नहीं था कि कुछ ही देर में प्रेमिका ऐसा कदम उठाएगी। राजस्व पुलिस क्षेत्र पचना में एक प्रेमिका ने अपने प्रेमी के घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए बागेश्वर भेज दिया है। राजस्व पुलिस के अनुसार युवती ने आत्महत्या लोकलाज के भय से की है।
विज्ञापन


राजस्व पुलिस क्षेत्र पचना निवासी विनोद कुमार (30) पुत्र बिशन राम शादीशुदा है। राजस्व पुलिस के अनुसार वह झांसी में एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता है। उसका एक साल से गरुड़ के बाड़ीखेत गांव की तुलसी से प्रेम प्रसंग चल रहा था।

तुलसी देहरादून में प्राइवेट नौकरी करती थी , लेकिन प्रेम प्रसंग के चलते नौकरी छोड़कर प्रेमी के साथ झांसी चली गई। उसका प्रेमी तीन दिन पहले उसे झांसी में ही कमरे पर छोड़कर अपने बच्चों से मिलने गांव आया था।
विज्ञापन


दो दिन बाद तुलसी भी प्रेमी के घर आ गई। सोमवार देर रात उसने विनोद कुमार के किचन में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मंगलवार तड़के विनोद के परिजन चाय बनाने के लिए किचन में गए तो उन्हें वह फांसी पर लटकी मिली। परिजनों के सूचना देने पर पटवारी नौगांव खीम गिरी ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए बागेश्वर भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें