फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशा, साइबर अपराध के दुष्परिणामों की जानकारी दी

विज्ञापन
विज्ञापन
कौसानी (बागेश्वर)। कौसानी थाना पुलिस ने साइबर क्राइम, नशे और ब्लू ह्वेल चैलेंज गेम के दुष्प्रभाव को लेकर जीआईसी कौसानी में छात्रों को जरूरी जानकारी दी। छात्र-छात्राओं को नशा न करने और नशे से बचाव के लिए लोगों को जागरूक करने की प्रतिज्ञा दिलाई गई।
विज्ञापन


जीआईसी कौसानी में आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में थानाध्यक्ष एसएस नयाल ने विद्यार्थियों की सुरक्षा के लिए स्कूल परिसर में सीसीटीवी कैमरे लगाने को कहा। उन्होंने साइबर क्राइम, बैंक और एटीएम के नाम पर होने वाली धोखाधड़ी जानकारी देते हुए सभी को सतर्कता बरतने की हिदायत दी गई।

उन्होंने छात्र-छात्राओं को इनके प्रति अन्य लोगों को भी जागरूक करने को कहा। थानाध्यक्ष ने बताया कि नशे के खिलाफ पुलिस की ओर से यह अभियान पूरे जिले में चलाया जा रहा है। कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य सहित पूरा स्टाफ मौजूद था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें