फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुनियादी सेवाओं में भ्रष्टाचार बेहद चिंतनीय

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। रेमन मैग्सायसाय पुरस्कार से सम्मानित आईएफएस अधिकारी संजीव चतुर्वेदी ने कहा कि बुनियादी सेवाओं में भ्रष्टाचार का होना चिंतनीय है। स्वास्थ्य और पेयजल जैसी जरूरी सेवाएं भी भ्रष्टाचार की चपेट में हैं। भ्रष्टाचार खत्म करने के लिए लोगों को जागरूक होकर मजबूती से आगे आना होगा।
विज्ञापन


सोमवार को अमर उजाला के साथ खास बातचीत में आईएफएस अधिकारी ने कहा कि बुनियादी सुविधाओं को भ्रष्टाचार से दूर रखा जाए, इसके जमीनी स्तर पर कार्य कर रही संस्थाओं को प्रोत्साहित करने की जरूरत है। हालांकि कई संस्थाएं अच्छा काम भी कर रही हैं।

उन्होंने कहा कि इजरायल और जापान जैसे देशों ने प्राकृतिक संसाधनों की कमी के बावजूद आज भी इतनी प्रगति की है। वहां के नागरिकों का आत्मबल और देश के प्रति समर्पण की भावना इस तरक्की के पीछे मुख्य रूप से शामिल है। लोगों को राष्ट्र की प्रगति के लिए सोचने की जरूरत है।
विज्ञापन


हर चीज को आज राजनीतिक नजरिए से देखा जाता है, यह चिंतनीय है। यदि ऐसा ही चलता रहा तो देश के विकास की गति काफी धीमी पड़ जाएगी। उन्होंने कहा कि कुछ चीजें राजनीति से बाहर ही रखी जाएं तो अच्छा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें