फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कपकोट बाजार से उठे कूड़े के ढेर

विज्ञापन
विज्ञापन
कपकोट (बागेश्वर)। नगर पंचायत ने कपकोट बाजार में जगह-जगह लगे कूड़े के ढेरों को हटा दिया है। कूड़ा हटने से लोगों ने राहत की सांस ली है। बता दें कि बाजार में लगे कूड़े के ढेरों को लेकर अमर उजाला ने पिछले दिनों लगातार तीन दिन तक प्रमुखता से खबर प्रकाशित की थी।
विज्ञापन


तहसील मुख्यालय की बाजार से कूड़ा नहीं हटने से जगह-जगह कूड़े के ढेर लग गए थे। कूड़ेदान और हाथगाड़ी भी कूड़े से पटे हुए थे। गंदगी से बीमारी फैलने की आशंका बढ़ती जा रही थी। व्यापारियों और नागरिकों ने कूड़े के शीघ्र नहीं हटने पर आंदोलन की चेतावनी दी थी। अब नगर पंचायत ने डंपर लगाकर कूड़े को उठवा लिया है। कूड़े के हटने से जहां लोगों ने राहत की सांस ली है, वहीं नालियों की सफाई नहीं होने से नई मुसीबत लोगों के सामने है। व्यापारियों और नागरिकों ने नगर पंचायत से अभियान चलाकर नालियों की सफाई कराकर उसमें कीटनाशक दवाई का छिड़काव कराने की मांग की है।

इधर, अराजक तत्वों ने पिछले दिनों बैंड बाजार में नगर पंचायत की ओर से रखे गए कूड़ेदान को खाई में लुड़का दिया है। बता दें कि कूड़ेदान में कई दिनों से कूड़े से भरा हुआ था। कूड़ा खाली नहीं होने से उसमें से सड़ांध आ रही थी, जिससे स्थानीय लोगों, व्यापारियों और राहगीरों का जीना मुहाल हो गया था। बीती शनिवार रात किसी समय किसी ने कूड़ेदान को खाई में गिरा दिया। कूड़ेदान के खाई में गिराने से अब लोगों को कूड़ा डालने में परेशानी हो रही है। उन्होंने नगर पंचायत से खाई से शीघ्र कूड़ेदान को बाहर निकालने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें