फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बागेश्वर में आठ सड़कें बंद होने से यातायात बाधित

विज्ञापन
बागेश्वर के बालीघाट-रीमा सड़क पर मलबा हटाती जेसीबी। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। जिले में बारिश के कारण आठ सड़कें बंद होने से यातायात बाधित हो गया है। सड़कों पर मलबा और बोल्डर गिरने से लोगों को आवाजाही में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बागेश्वर में 2.50 मिमी और कपकोट में 5.0 मिमी बारिश रिकार्ड की गई।
विज्ञापन

आपदा विभाग से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को धपोली-जेठाई सड़क किमी एक पर बंद है। शामा-लीती-गोगिना सड़क किमी छह और सात पर, शामा-नाकुरी सड़क किमी 12 पर, बघर सड़क किमी चार और सात पर, धरमघर-माजखेत सड़क किमी छह पर, रिखाड़ी-बाछम सड़क किमी चार पर बंद है। शामा-तेजम सड़क किमी 52, भंयू-गुलेर सड़क किमी एक, 13 व 14, पोथिंग-शोभा कुंड सड़क किमी छह और पोलिंग सड़क किमी 16 पर मलबा आने के कारण बंद है।
सड़क बंद होने से लोगों को आवाजाही में दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। यातायात बाधित होने से लोगों के जरूरी कामकाज प्रभावित हो रहे हैं। आपदा विभाग का कहना है कि संबंधित विभागों की ओर से सड़क खोलने के लिए जेसीबी मशीनें भेजी गई हैं। जल्द सड़कों को आवाजाही के लिए सुचारु कर दिया जाएगा। सरयू का जलस्तर 866.60 मीटर और गोमती का जलस्तर 862.10 मीटर पर है।
विज्ञापन

कपकोट में चार गांवों की बिजली गुल
बागेश्वर। आपदा विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक 29 जुलाई को भारी बारिश से कपकोट में बिजली की लाइन में पेड़ गिरने से बैड़ा पाकड़, ओखलधार, फालता, भैरूं आदि गांवों की बिजली गुल हो गई है। बिजली कर्मचारी बिजली आपूर्ति सुचारु करने में लगे हुए हैं। वहीं, कपकोट ब्लॉक के भैसुडी कुटेर में आपदा से पैदल रास्ता क्षतिग्रस्त हो गया है। जिस वजह से लोगों की आवाजाही बाधित हो गई है। लोगों ने शासन-प्रशासन से रास्ते की मरम्मत करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें